फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग कर्मियों के लिए खुशखबरी

Sun, 09 Feb 2014 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के रिटायर्ड 121 कर्मियों को सालों बाद बीमे के पैसे का भुगतान होगा।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक बासुदेव यादव को निर्देश दिया कि बकाया बीमे का पैसा देने के लिए 10,12,686 रुपये पुन: निकाला जाए।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में तैनात 121 कर्मियों के बीमे के पैसे का 1994 में घोटाला हो गया था। कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद जब बीमे का पैसा नहीं मिला तो इसको लेकर हो-हल्ला हुआ।

इस मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होती इसके पहले रिकॉर्ड रूम में आग लग गई। इसके चलते दोषियों को चिह्नित नहीं किया जा सका।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कैबिनेट से अनुरोध किया था कि गबन की गई राशि को बट्टे-खाते में डालते हुए नए सिरे से राशि निकाले की अनुमति दे दी जाए।

कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी थी। इसके आधार पर यह शासनादेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें