फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को सही दिशा देते हैं सत्कर्म: विहसंत सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कर्म ही किस्मत की रेखाएं बनाते हैं। अच्छे कर्म जीवन को सही दिशा देते हैं और व्यक्ति अपने पुरुषार्थ से परिस्थितियों को भी बदल सकता है। ये बातें दिगंबर संत उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने बृहस्पतिवार सुबह चौक स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश के दौरान हुए प्रवचन में कहीं। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ उनका स्वागत किया। वह शुक्रवार सुबह चौक से पदयात्रा कर इंदिरानगर जैन मंदिर पहुंचेंगे। यहां उनके मंगल प्रवचन होंगे। कार्यक्रम में अजय जैन, अशोक जैन, सचिन जैन, सिद्धार्थ जैन, शरद जैन, संजीव जैन, राजीव जैन और संदीप जैन समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें