फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News : विस्फोट से उड़ी घर की छत, महिला की मौत, एक युवक गंभीर, दो लोगों को जेसीबी लगाकर निकाला गया

Mon, 24 Oct 2022 11:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे के एक घर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोटक के धमाके से पूरा मोहल्ला दहल उठा। विस्फोटक के धमाके से घर के दूसरी मंजिल का छत भरभरा कर गिर गया।
विज्ञापन
विस्फोट से उड़ी छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले में नवाबगंज में एक घर में अचानक हुए धमाके से दूसरे मंजिल की छत गिर गई। धमाके से पूरा मोहल्ला दहल उठा। धमाके से घायल एक महिला की मौत हो गई और एक युवक की हालत गंभीर है।

 

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे कस्बे के संचरही मोहल्ला में मोहम्मद शहीद उर्फ कनछेद मनिहार के घर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोटक के धमाके से पूरा मोहल्ला दहल उठा। विस्फोटक के धमाके से घर के दूसरी मंजिल का छत भरभरा कर गिर गया, जिसके नीचे इब्राहीम उर्फ़ कनछेद उम्र करीब (30)पुत्र मोहम्मद शहीद तथा सदरुलनिशां (52) पत्नी मोहम्मद शहीद उर्फ बड्डे दब गए। विस्फोटक होने की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस नें जेसीबी से घर का मलबा हटवा कर छत के नीचे दबे मां बेटे को ग़भीर हालत में निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी पर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सदरुलनिशा की मौत हो गई। इब्राहीम उर्फ़ कनछेद की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर नें लखनऊ रेफर कर दिया।

 

विस्फोट की सूचना पर मौके पर सीओ संसार सिंह राठी नें पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह नें बताया कि जांच के बाद विस्फोट के कारणों का पता चल सकेगा। कस्बे के लोगों के अनुसार मोहम्मद शहीद उर्फ बड्डे मनिहार काफी दिनों से पटाखा बनाने का काम करता था।पटाखे के विस्फोट से ही यह घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें