फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News : जमीन के विवाद में बुजुर्ग दंपती की हत्या, सोते समय भारी चीज से वार कर उतारा मौत के घाट

Wed, 13 Jul 2022 11:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा

सार

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि बेलवरिया गांव निवासी 75 वर्षीय जाकिर मोहम्मद व उनकी 70 वर्षीय पत्नी ननका गांव के बाहर बने अपने मकान के एक कमरे में सो रहे थे। यहीं पर उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव में मंगलवार रात घर के पास मड़हे में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाली महिला ने बुधवार सुबह खून से लथपथ शव देखकर लोगों को इसकी जानकारी दी। जांच में बुजुर्ग दंपती की मुकदमों को लेकर रंजिश सामने आई है। उनके बेटे व बीडीसी सदस्य ने इटियाथोक थाने में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


थाना इटियाथोक क्षेत्र के बेलभरिया गांव निवासी बीडीसी सदस्य नासिर ने बताया कि उनके पिता जाकिर मोहम्मद (75) गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। जाकिर की कुछ लोगों से भूमि विवाद व मुकदमे को लेकर रंजिश थी। जाकिर व नासिर की मां ननका (70) रोज रात में घर से डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित मड़हे में सोते थे। खाना खाने के बाद मंगलवार रात भी दोनों सोने चले गये। बुधवार सुबह पड़ोस की एक महिला उधर से गुजरी तो मड़हे में खून से लथपथ जाकिर मोहम्मद व ननका के शव देख चीख पड़ी। 

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के सिर पर किसी भारी चीज से कई बार हमला करके हत्या की गई है। नासिर ने अधिकारियों को बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले कल्लू से मुकदमेबाजी चल रही थी। इसी रंजिश में उसके पिता व मां की हत्या की गई है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें