क्रेन से बस को बाहर निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से गोंडा आ रही डबल डेकर बस सोमवार को लखनऊ मार्ग पर सरयू रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसा देख आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस से यात्रियों को निकालकर स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां से एक यात्री को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में बस में सवार प्रवीण (26) निवासी के शिवनगर ग्रंट, शिवेंद्र (25) निवासी मनकापुर, उदयराज (25) निवासी पांडेय पुरवा टिकरा खरगूपुर, सुरेंद्र सिंह (40) निवासी भटेश्वर आगरा, जगदीश (50) निवासी ऐली परसौली, गणेश कुमार (50) निवासी रानीपुर तरबगंज, रीतू (30) पत्नी सोनी निवासी फिरोजपुर सहदुल्लानगर, बलरामपुर संजू (24) पत्नी रामभवन निवासी खिंदूरी, उषा (21) पत्नी जय सिंह निवासी गिन्नी नगर और मालती (40) पत्नी इंद्रेश निवासी उमरी बभनान गोंडा घायल हुईं हैं।
कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर घायल सुरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।