फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda Accident News : सड़क किनारे पड़े तार की चपेट में आने से सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Fri, 16 Sep 2022 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा जिले में करनैलगंज में क्षेत्र कोंचा कासिमपुर गांव में सुमित व विनय शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर गांव के ही युवक शुभम सैनी (18) के साथ घर के जा रहे थे। तीनों बाइक पर सवार होकर जैसे ही निकले कि सड़क किनारे बिजली की एचटी लाइन का तार पड़ा हुआ था और उसमें करंट दौड़ रहा था। तीनों बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले में करनैलगंज में क्षेत्र कोंचा कासिमपुर गांव में सड़क किनारे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बता दें कि पेड़ गिरने से बिजली का तार टूटा हुआ पड़ा था। उसमें करंट दौड़ रहा था, तभी उक्त तीनों युवक करंट की चपेट में आ गए। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद घर में मातम छा गया।

विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कोंचा कासिमपुर सुमित कुमार कनौजिया (20) व विनय कुमार कनौजिया (22) चौरी चौराहे पर दुकान करते हैं। सुमित मेडिकल स्टोर चलाता है व विनय स्टेशनरी की दुकान करता है। वह दोनों शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर गांव के ही युवक शुभम सैनी (18) के साथ घर के जा रहे थे। तीनों बाइक पर सवार होकर जैसे ही निकले कि सड़क किनारे बिजली की एचटी लाइन का तार पड़ा हुआ था और उसमें करंट दौड़ रहा था। तीनों बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। यह देखकर वहां पर हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया। चिकित्सक मुदस्सिर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें