फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर-खोरधा रोड विशेष ट्रेन 28 से

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए गोमतीनगर-खोरधा रोड-गोमतीनगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 28 मई से शुरू होगी। यह ट्रेन 20 जून तक चलाई जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05064 गोमतीनगर से शाम 6:55 बजे चलकर दूसरे दिन खोरधा रोड जंक्शन रात 2:25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, देवरिया, मऊ, जौनपुर, वाराणसी, भुवनेश्वर के रास्ते चलाई जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05063 खोरधा रोड जंक्शन से दोपहर 12:45 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन गोमतीनगर रात 8 बजे पहुंचेगी। विशेष गाड़ी में चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, छह शयनयान, थर्ड एसी के पांच, सेकंड एसी के दो, फर्स्ट एसी के एक कोच समेत कुल 20 कोच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें