माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रेलवे प्रशासन की ओर से गाडी संख्या 15077 कामाख्या गोमतीनगर एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। यह समय कामाख्या स्टेशन पर बदला गया है। ट्रेन यहां से संशोधित समय से चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कामाख्या स्टेशन पर प्रस्थान के समय में परिवर्तन किया गया है। कामाख्या स्टेशन पर निर्धारित समय रात सवा नौ वजे की जगह संशोधित समय रात साढे नौ बजे प्रस्थान करेगी।