लखनऊ। गोमती का जलस्तर बढ़ने के बाद राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास स्थित बरीकला बैरल के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। लखनऊ खंड शारदा नहर के सहायक अभियंता प्रथम संतोष कुमार के मुताबिक सात सितंबर की मध्यरात्रि से सभी गेट बंद हैं। उन्होंने बताया कि बैरल पर नाले के रिवर साइड का जलस्तर अधिक हो जाने से नदी का पानी शहर की ओर आने की संभावना है। इस कारण सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण बाढ़ पंपिंग स्टेशन के सभी पंप लगातार चलाने के निर्देश दिए गए हैं।