रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सनातन महासभा की ओर से गोमती तट सि्थत झूलेलाल वाटिका में सांस्कृतिक
लखनऊ। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सनातन महासभा की ओर से गोमती तट सि्थत झूलेलाल वाटिका में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार शाम छह बजे कार्यक्रम का शुभारंभ भजन से हुआ। पौधरोपण भी हुआ। महाआरती के दौरान मृदंग, मंजीरा, ढोल और शंख की ध्वनि से पूरा प्रांगण गुंजायमान हो गया। पूरा घाट 101 दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आनंद नारायण व पूर्व आईएएस आशा सिंह के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण, विकास मिश्र, रवि कचरू, सुधांशु शुक्ल, तेजस्वी गिरी, रमेश चंद्र बेरी, अंजनी पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।