फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती बैराज का काम पूरा, यातायात शुरू

विज्ञापन
गोमती बैराज से गुजरते वाहन।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। गोमती बैराज के गेट बदलने का काम पूरा हो गया है। बैराज पुल पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। बैराज के पांच गेट बदले जाने थे। सिंचाई विभाग ने इसके लिए एक महीने पहले बैराज पुल पर आवागमन बंद कर दिया था। पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगा दी गई थी। गेट बदलने का काम पूरा होते ही पुल को शुरू कर दिया गया था। अब लोहिया चौराहा और बंधा की तरफ से आने वाला यातायात डालीबाग जाने के लिए सीधे पुल से गुजर सकता है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश वैश्य ने बताया कि काम को तय समय में पूरा कर लिया गया है। गोमती का जो पानी रोका गया था, उसको भी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें