फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अर्जुन और अव्याना को स्वर्णिम सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चेकमेट-26 अंतर विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में डीपीएस एल्डिको के अर्जुन चौरसिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग में सीएमएस शालीमार वन वर्ल्ड कैंपस की अव्याना ढिल्लन विजेता बनीं। इंदिरा नगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग में केथेड्रल स्कूल के शुभ श्रीवास्तव को रजत और एलपीएस गोमतीनगर के यश कुमार अग्निहोत्री को कांस्य पदक मिला। बालिका वर्ग में सीएमएस शालीमार वन वर्ल्ड कैंपस की अद्विका ढिल्लन ने रजत पदक जीता। डीपीएस इंदिरा नगर की आंशी गर्ग ने कांस्य हासिल किया। बालिका वर्ग में सीएमएस की अव्याना ढिल्लन को बेस्ट बोर्ड प्राइज गर्ल्स का पुरस्कार भी मिला। डीपीएस की प्रधानाचार्य गजाला अफसर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें