रायबरेली। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनने के बाद जगतपुर ब्लॉक सभागार में वितरण किया गया। ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह, बीडीओ बीडीओ हरिश्चंद्र गुप्ता सभी 39 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को करीब चार हजार गोल्डन कार्ड देकर दो दिन में लाभार्थियों में वितरित करने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख ने पंचायत सहायकों को निर्देश दिए कि गांवों में अधिक से अधिक पात्रों को गोल्डन कार्ड बनाए जाएं, जिससे बीमार होने पर गरीबों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा सके। इस मौके पर संजीव गुप्ता, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद