फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा ढाई करोड़ का सोना, अंडरगारमेंट में सोना छिपाकर ला रहे थे यात्री

Wed, 21 Jun 2023 08:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कस्टम के सहायक आयुक्त ने बताया कि बुधवार को दुबई से आने वाली उड़ान आईएक्स-194 से उतरे चार यात्रियों तथा एफजेड-443 के एक पैसेंजर की भूमिका संदिग्ध नजर आई। उनकी जांच की गई तो अंडरगारमेंट्स में पेस्ट के रूप में 4.09 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार को कस्टम की टीम ने ढाई करोड़ का सोना पकड़ा। पैसेंजर अपने अंडरगारमेंट में सोना छिपाकर ला रहे थे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम के सहायक आयुक्त एंड्रयू हक ने बताया कि बुधवार को दुबई से आने वाली उड़ान आईएक्स-194 से उतरे चार यात्रियों तथा एफजेड-443 के एक पैसेंजर की भूमिका संदिग्ध नजर आई। उनकी गहनता से जांच की गई तो अंडरगारमेंट्स में पेस्ट के रूप में 4.09 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। बाजार में इस सोने की कीमत 2.49 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इन यात्रियों में दो बिहार के गोपालगंज के हैं, वहीं एक-एक यात्री मऊ, संतकबीरनगर व फतेहपुर के हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें