फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ज्वैलरी शोरूम से सोना चोरी, ग्राहक पर आरोप

विज्ञापन
ज्वैलरी शोरूम से सोना चोरी, ग्राहक पर आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज के शाहनजफ रोड स्थित ज्वैल्स बक्स शोरूम के मैनेजर सुमित पांडेय ने सात अक्तूबर को हैवलक कॉलोनी निवासी अश्विनी कुमार पर 11.26 ग्राम सोना चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के अनुसार सुमित ने बताया कि 20 अगस्त की रात अश्विनी सोने की चेन बदलने के लिए लाए थे। चेन को पिघलाने के बाद उसका वजन 11.26 ग्राम निकला था। पिघला हुआ सोना काउंटर पर रखा था और उसके बदले अश्विनी को पसंद की चेन दे दी गई थी। 15-20 दिन बाद पिछले सामान की सूची से मिलान करने पर 11.26 ग्राम पिघला हुआ सोना नहीं मिला। फुटेज की जांच मे अश्विनी व उसके एक रिश्तेदार काउंटर पर रखा सोना लेकर स्टोर से बाहर जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें