फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर से सोने की चेन और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके के टेराखास गांव में चोरों ने विवेक कुमार के मकान से सोने की चेन और नकदी साफ कर दी। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है। विवेक ने बताया कि कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ सो रहे थे। तड़के चार बजे उनकी मां की आंख खुली तो वह दंग रह गईं। दूसरे कमरे की अलमारी का लॉकर टूटा था। इसमें रखी डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन और 45 हजार रुपये गायब मिले। चोर चार मोबाइल फोन भी ले गए। मां ने उन्हें जगाया। विवेक ने पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ छानबीन की। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें