फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्यालयों में सजाया देवी मां का दरबार

Tue, 17 Oct 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला में सोमवार को देवी मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की गई। छात्रा संजना सरोज मां दुर्गा की भूमिका में आकर्षण का केंद्र रही। छात्रा रिद्धिमा, जान्हवी, हिमांशी व श्रेया ने सबसे बड़ा तेरा नाम... भजन सुनाया।
विज्ञापन

बालिका विद्या मंदिर में विवेकानंद हाउस ने माता रानी का दरबार सजाया। अनन्या सिंह और अरल विश्वकर्मा ने झांकी सजाई। इस दौरान कई भजन भी गूंजे। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलोन में मां दुर्गा का पूजन-अर्चन किया गया। छात्र-छात्राओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। लालंगज के राम कुमारी देवी न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में छात्रा अनिका, आद्या, वर्षा, राधिका, शुभी, वैष्णवी ने मां दुर्गा की स्तुति की। छात्रा प्रगति मिश्रा ने नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें