गीता पर प्रवचन करते अपरिमेय श्याम प्रभु
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित राधा रमण बिहारी इस्कॉन मंदिर में आयोजित श्रीमद्भगवत गीता सेमिनार में रविवार को मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने श्रीकृष्ण को परम पुरुषोत्तम बताते हुए कहा कि सभी धर्म ग्रंथ समान शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक हैं, जिन्हें अलग-अलग नामों और रूपों से जाना जाता है। इस अवसर पर भक्ति सनातन का आधार पुस्तक वितरित की गई, जिससे भक्त श्रीमद्भगवत गीता सरलता से समझ सकें।