फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समारोह से जुड़ेंगे सभी जिले, स्थानीय उद्यमी भी होंगे आमंत्रित

Sat, 28 Jan 2023 10:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को जिला मॉनीटरिंग कमेटी नियमित बैठक करने, उद्योगों के साथ बैंकर्स की बैठक कराने और युवाओं को रोजगार के लिए ऋण दिलाने का प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
up investor summit - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के दिन 10 फरवरी को एक साथ सभी 75 जिलों में निवेश होगा और औद्योगिक विकास की संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि 10-12 फरवरी तक होने वालीजीएसआई अभूतपूर्व होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम अपने राजकीय आवास पर आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों से जीएसआई के आयोजन और जिलों में सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर बात की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि देश और विदेश में हुए रोड शो के साथ.साथ जिला स्तरीय निवेशक सम्मेलनों में उत्साहजनक परिणाम देखने को मिले हैं। पूरी दुनिया के उद्योग जगत ने उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उत्साह जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य समारोह से सभी जिलों को जोड़ा जाएगा। जिलों के कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमियों निवेशकों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा कि जब एक दिन एक साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों में निवेश होगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को जिला मॉनीटरिंग कमेटी नियमित बैठक करने, उद्योगों के साथ बैंकर्स की बैठक कराने और युवाओं को रोजगार के लिए ऋण दिलाने का प्रयास करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलों के दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों के साथ विद्यालयों, चिकित्सालयों, गौ-आश्रय स्थलों की स्थलीय जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन

ऋषि-मुनियों के नाम पर होंगे इन्वेस्टर्स समिट के पंडाल
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पंडालों के नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऋषि मुनियों के नाम पर रखे गए हैं। वाल्मीकि, व्यास, दधीचि, भारद्वाज और वशिष्ठ ऋषि के नाम पर वृंदावन योजना में बन रहे पंडालों के नाम रखे गए हैं। इन पंडालों में ही सुबह से शाम तक अलग-अलग सत्र का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य पंडाल का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने को कहा है। इस भव्य पंडाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने वृंदावन योजना में ही 10 से 12 फरवरी तक होने वाले समिट के पहले हॉल का नाम व्यास, दूसरे का नाम दधीचि, तीसरे का भारद्वाज और चौथे का वशिष्ठ को समर्पित करते हुए रखा है। महर्षि व्यास हॉल में 10 फ रवरी को दोपहर 2:30 बजे से शाम चार बजे तक दुनिया में उत्तर प्रदेश डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में कैसे अपने पैर फैला रहा है, इस पर चर्चा होगी। महर्षि दधीचि पंडाल में पावर हाउस ऑफ व्हाइट गुड्स मैन्युफैक्चरिंग, महर्षि भारद्वाज पंडाल में पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश के बढ़ते कदम और महर्षि वशिष्ठ पंडाल में रिन्यूवल एनर्जी पर चर्चा की जाएगी। शाम 4:30 से 6 बजे तक चारों हॉल में क्रमश:फूड प्रोसेसिंग, ओडीओपी, डिफेंस कॉरिडोर और शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक एनआरआई अवार्ड और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे।

उद्धाटन समारोह के दौरान मौजूद रहेंगे दिग्गज उद्योगपति
पहले दिन उद्धाटन समारोह सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को सुबह 10:30 बजे हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वह पहले विभिन्न विभागों और उद्योगपतियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। महर्षि वाल्मीकि पंडाल में वह उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह भी आयोजन में शामिल होने आ रहे हैं। देश के दिग्गज उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्री के सीएमडी मुकेश अंबानी, अदाणी समूह के सीएमडी गौतम अडानी, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, बजाज फि नसर्व के चेयरमैन संजीव बजाज, एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर और महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के भी उपस्थित होने की उम्मीद है।

टेंट सिटी में मेहमानों के लिए बनेगा पांच बेड का अस्पताल
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मेहमानों के लिए बन रही टेंट सिटी में उनको इलाज मिल सकेगा। इसके लिए यहां पांच बेड का अस्पताल भी बनाया जा रहा है। यहां 24 घंटे इलाज की सुविधा होगी। इसके अलावा प्रदर्शनी में मेहमानों के लिए एक ड्रोन शो भी होगा।

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने शनिवार को तैयारियों के लिए एक बैठक कलेक्ट्रेट में की। इसमें बताया कि समिट स्थल पर ही जिला प्रशासन का भी कैंप कार्यालय शुरू कराया जा रहा है। यहां 24 घंटे अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे तैयारियों को तेजी दी जा सके। पुलिस से भी डीएम ने कहा है कि जरूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। वहीं विदेशी मेहमानों के आगमन को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विस्तृत योजना बना ली जाए।

सीएमओ ने बताया कि बड़ी टेंट सिटी में पांच बेड का अस्पताल रहेगा। वहीं छोटी टेंट सिटी में दो बेड की इंफरमैरी (जीर्ण रोगीशाला) की व्यवस्था की गई है। वहीं आयोजन स्थल पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे तुरंत इलाज मिलना सुनिश्चित कराया जा सके। बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम प्रशासन बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम वित्त हिमांशु कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें