फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GIS 2023 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अगुवाई में चेन्नई गई टीम उद्योगपतियों को निवेश के लिए करेगी आमंत्रित

Sun, 08 Jan 2023 11:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यह टीम चेन्नई में 24 से अधिक उद्योगपतियों से व्यक्तिगत मुलाकात करेगी। इसके बाद रोड शो के दौरान करीब डेढ़ सौ से अधिक उद्योगपतियों से भी मुलाकात की योजना है। टीम उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अगुवाई में एक टीम रविवार को चेन्नई गई। यह टीम वहां के उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी देगी।

विज्ञापन


यह टीम चेन्नई में 24 से अधिक उद्योगपतियों से व्यक्तिगत मुलाकात करेगी। इसके बाद रोड शो के दौरान करीब डेढ़ सौ से अधिक उद्योगपतियों से भी मुलाकात की योजना है। टीम उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी। विदेश में सफल रोड शो के बाद 5 जनवरी से देश के 9 बड़े महानगरों में रोड शो की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में यह टीम चेन्नई गई है। इससे पहले दिसंबर में 16 देशों के 21 शहरों में गए मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने 7.12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हासिल किए थे। चेन्नई गई टीम में वित्त मंत्री के अलावा मंत्री नितिन अग्रवाल, असीम अरुण व नरेंद्र कश्यप, उप्र. डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चीफ  नोडल आरकेएस भदौरिया, एसीसएस एमएसएमई अमित मोहन प्रसाद, यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम देवराज, प्रमुख सचिव अनिल सागर, एक्साइज कमिश्नर सैंथिल पांडियन और सीएम के सलाहकार केवी राजू शामिल हैं।

रोड शो में शामिल होंगे डेढ़ सौ से अधिक उद्योगपति 
हटसन एग्रो प्रोडेक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आरजी चंद्रमोगन, पोंप्योर केमिकल्स के सीएमडी एम पोन्यूस्वामी, टफी के ग्रुप प्रेसिडेंट टीआर केसवन से निवेश को लेकर चर्चा होगी। वॉटर वर्ल्ड के सीईओ अनिल अकबर, मुरुगपा ग्रुप के वाइस चेयरमैन एमएम मुरुगपा, ट्रीवीट्रोन के वाइस चेयरमैन गणेशन, इंदिरा प्रोजेक्ट्स के सीएमडी भूपेश नागराजन, कोलियर्स के जीएम इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक सर्विसेज कार्तिक राजन, नवविन एनर्जी के एमडी नंदकुमार, माइक्रोचेम प्रोडेक्ट्स इंडिया प्राइवेट लि. के डायरेक्टर नितिन श्रॉफ, थ्रीरूमालिया केमिकल्स के सीएमडी आर पार्थसारथी समेत डेढ़ सौ उद्योगपतियों को टीम सोमवार को यूपी में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी। टीम मंगलवार को भी कुछ उद्यमियों से प्रदेश में प्रोजेक्ट लगाने पर चर्चा करेगी। चर्चा में चेन्नई के एमआरएफ  लि. के वीसी एंड एमडी अरुण मैमेन और वीआईटी यूनिवर्सिटी वेलोर के फाउंडर एंड चांसलर जी विश्वनाथन मुख्य रूप से शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें