मिशन शक्ति के तहत अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से प्राथमिक विद्यालय अलीगंज में अंतरराष्ट्रीय बालिका
लखनऊ। मिशन शक्ति के तहत अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से प्राथमिक विद्यालय अलीगंज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें कक्षा एक से पांच तक बेटियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की आयोजक एमिटी विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर व अस्तित्व फाउंडेशन संस्थापक सदस्य डॉ. प्रिया गुप्ता ने बताया कि बच्चियों को बालिका दिवस के बारे में बताया गया। क्विज प्रतियोगिता में बच्चियों ने प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक, आशि गुप्ता और प्रगति सिंह ने बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। शिक्षिकाएं पूनम मिश्रा, किरण और सिम्मी गुप्ता मौजूद रहीं।