फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जीजीआईसी में छात्राओं को मिलेगा हॉस्टल

Tue, 23 Jul 2024 04:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में पढ़ाई करके आगे बढ़ने के प्रयास में जुटीं गरीब बेटियों को भी अब छात्रावास की सुविधा मिलेगी। समाज कल्याण विभाग की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए पहला हॉस्टल संचालित होगा। इसके लिए सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। अब तक जिले में तीन छात्रावास संचालित हैं। इसमें छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था नहीं थी। अब बेटियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास सिविल लाइन, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बछरावां, बाबू जगजीवन राम अनुसूचित जाति छात्रावास रायबरेली संचालित है। इन हॉस्टलों में छात्रों के ठहरने की व्यवस्था है। अब छात्राओं को भी छात्रावास की सुविधा मिल सकेगी।
जीजीआईसी में करीब 48 छात्राओं के ठहरने के लिए हॉस्टल इस साल संचालित होगा। इसके लिए सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10 अगस्त तक आवेदन का काम पूरा होने के बाद छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा दी जाएगी। छात्रावास के लिए आवेदन विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, अन्य तीनों छात्रावासों के लिए भी शिक्षण सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए 16 जुलाई से 10 अगस्त आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन छात्रावास कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

शिक्षा सत्र 2024-25 से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए छात्रावास संचालित किया जाना है। 22 जुलाई से 10 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्राओं को भी हॉस्टल की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

सृष्टि अवस्थी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें