रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम कक्षा नौ की छात्रा का घर के अंदर फंदे से शव लटकता मिला। मेजरगंज निवासी सतेंद्र शाम करीब सात बजे घर के बाहर थे।
कुछ देर बाद घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि छत के कुुंडे से साड़ी के सहारे उनकी बेटी काजल (14) का शव लटक रहा था। कार्यवाहक थानेदार देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि एक साल पहले मां ने भी आत्महत्या की थी। छात्रा की मौत के वजहों की पड़ताल कराई जा रही है।