फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोडर की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Tue, 16 Apr 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शहर के बरगद चौराहे के पास इसी वाहन की चपेट में आने से बच्ची की हुई मौत। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे लोडर की चपेट में आकर एक छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेते हुए चालक को दबोच लिया।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव की रहने वाली अदिति दीक्षित (8) अपने नाना के घर जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लू का पुरवा गांव में रहती थी। वह कक्षा एक की छात्रा थी। उसके पिता दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह अदिति अपनी नानी आशा देवी और मां पूजा दीक्षित के साथ टेंपो से आधार कार्ड बनवाने शहर आई थी। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बरगद चौराहा पर टेंपो से अदिति और उसकी नानी व मां उतर गईं। इस दौरान अदिति सड़क किनारे खड़ी थी।

बरगद चौराहा पर वाहन एजेंसी है। वहां से नया लोडर लेकर चालक उसे बैक कर रहा था। उसी दौरान चालक की लापरवाही से पीछे खड़ी अदिति लोडर की चपेट में आ गई। पहिये की चपेट में आने से अदिति गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


अदिति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लोडर को कब्जे में लेते हुए चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

रोते-रोते बेहोश हो गई मां
आठ वर्षीय बेटी की मौत से मां पूजा दीक्षित रोते-रोते बेहोश हो गईं। काफी देर तक उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही। नानी के भी आंसू नहीं थम रहे थे। भदोखर थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी रिश्तेदार रजोले त्रिवेदी ने बताया कि अदिति कक्षा एक की छात्रा थी। वह नानी के घर पर ही रहकर पढ़ाई करती थी। आधार कार्ड बनवाने के साथ ही चैत्र नवरात्र पर सभी लोग दर्शन करने मंसा देवी मंदिर भी जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। अदिति का भाई देवांश (तीन माह) का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें