लखनऊ। मलिहाबाद इलाके में रहने वाली किशोरी को प्यार के जाल में फंसाकर एक युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का आश्वासन दे देता था। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया।
14 अगस्त को किशोरी की मां ने केवलहार गांव निवासी शाबान खां उर्फ समद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
किशोरी की मां के अनुसार, सालभर पहले शाबान ने उनकी बेटी को प्यार के जाल में फंसाया। एक दिन किशोरी को मिलने के बहाने से काकोरी स्थित वाटर पार्क ले गया और पानी में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।
होश में आने पर किशोरी ने शिकायत की बात कही तो आरोपी ने शादी का वादा किया। शादी के झांसे में फंसी किशोरी शोषण का शिकार होती रही।
कुछ दिन पहले किशोरी ने शाबान से शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने शाबान के खिलाफ मलिहाबाद थाने में केस दर्ज कराया।