लखनऊ। हसनगंज में सोमवार को विश्वविद्यालय के पास शोहदे नूर आलम ने युवती से छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। युवती ने घर पहुंचकर मां को घटना के बारे में बताया। इसकी जानकारी पर उसका चचेरे भाई जब नूर आलम के घर शिकायत करने पहुंचा तो उसने व उसके साथी अभिषेक, दीपक और रोबिन ने चाकू से हमला कर दिया। हसनगंज पुलिस ने चार नामजद और दस अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं, मदेयगंज में सोमवार को बाजार जा रही युवती से बदमाशों शब्बीर व उसके साथी रियाज और महबूब आलम ने छेड़छाड़ की। विरोध पर उसे कार में घसीटने का प्रयास किया। युवती की चीख पुकार सुनकर राहगीरों को आता देखकर आरोपी दुष्कर्म की धमकी देकर भाग निकले। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों में पुराना विवाद होने की बात सामने आई है। फिलहाल एफआईआर दर्ज की गई है।