लखनऊ। इटौंजा इलाके में रहने वाली युवती से बाइक सवार शोहदे ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। युवती के अनुसार, 17 सितंबर की शाम वह साइकिल से बीकेटी से लौट रही थी। इटौंजा महोना कस्बे में पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार महिगवां निवासी सरोज रावत ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर गाली-गलौज पर उतारू हो गया। शोर मचाने पर शोहदा भाग निकला।