फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे पर लटकी मिली युवती, प्रेमी पर हत्या का आरोप

Sat, 30 Dec 2023 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में किराए के कमरे में प्रेमी के साथ रह रही युवती बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली। मृतका के घरवालों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन


उन्नाव के हसनगंज की रहने वाली 21 साल की युवती विनीतखंड इलाके में किराए के कमरे में अपने प्रेमी के साथ रहती थी। वह सिलाई सीखने के साथ ही हाईस्कूल की प्राइवेट पढ़ाई कर रही थी। युवती की मां परिवार के अन्य लोगों के साथ गोमतीनगर विस्तार के तखवा इलाके में रहती हैं। उसके मामा के अनुसार बृहस्पतिवार को उन लोगों को सूचना मिली कि भांजी की मौत हो गई है। वह लोग मौके पर पहुंचे तो उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।
परिजनों का कहना है कि युवती काफी समय से प्रेमी के साथ रह रही थी। पुलिस ने जब प्रेमी से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना से पहले युवती ने उसे दूध लेने के लिए भेजा था। जब वह दूध लेकर लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। उसने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो कमरे में युवती का शव लटका मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


युवती की मां ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। अगर वह लोग कोई शिकायत करते हैं तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि युवती अकेली रहती थी। उसका परिचित युवक अक्सर उसके कमरे में आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें