फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत

Sun, 03 Sep 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे ओरी का पुरवा मजरे महाखेड़ा गांव में रविवार की शाम को संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासिनी मंजू (18) पुत्री शिवमोहन को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिवारीजनों ने बताया कि युवती काफी दिनों से बीमार थी। उसको दौरे की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि जरूरी लिखा पड़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें