फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत

Mon, 16 Mar 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अंकिता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
माल। ललई खेड़ा गांव में रविवार शाम मां के साथ खेत से घर लाैट रही अंकिता (5) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। ललई खेड़ा निवासी अंकिता के पिता दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि वह सब्जी बेचते हैं। पत्नी राधा मंझली बेटी अंकिता को लेकर घर से आधा किमी दूर खेत देखने गई थी। वापस आते समय लगभग छह बजे गांव के बाहर ब्रम्हदेव स्थान के निकट करेंद मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पत्नी ने ग्रामीणों की मदद से बेटी को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि दिनेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें