फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन नहीं मिला तो छात्रा ने चुनी मौत

Thu, 01 Aug 2013 11:00 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र में बीते बुधवार देर शाम स्नातक में प्रवेश न मिलने से आहत छात्रा ने घर में मिट्टी का तेल उडे़लकर आग लगा ली।
विज्ञापन


छात्रा की चीख-पुकार सुनकर घरवाले दौड़े और कंबल से आग बुझाकर उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

बुधवार दोपहर इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अलीगंज स्थित त्रिवेणी नगर तृतीय निवासी एसपी रावत बाराबंकी स्थित फतेहपुर सीओ आफिस में पेशकार के पद पर तैनात हैं।

उनकी पुत्री ममता रावत (17) ने इसी वर्ष इंटर पास करके बीएससी में दाखिला के लिए लविवि में आवेदन किया था।

प्रवेश न मिलने से छात्रा कई दिनों से परेशान थी। छात्रा बुधवार सुबह प्रवेश के लिए लविवि गई थी।

सूची में नाम न होने से छात्रा वापस लौट आई। घरवालों के मुताबिक, वह काफी तनाव में लग रही थी।

जिसके बाद वह बिना खाना खाए अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद उसकी मां राजकुमारी किसी काम से बाहर चली गई।

घर में उसकी बड़ी बहन दिव्या थी। इस बीच मौका पाकर छात्रा ने घर के आंगन में मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली।

छात्रा की चीख-पुकार सुनकर बहन दौड़ी और उस पर कंबल डालकर आग बुझाई।

सूचना पर उसकी मां पहुंच गई। घरवालों ने एम्बुलेंस मंगाकर उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा की तीन बहनें व एक भाई है।

मृतक छात्रा पढ़ने-लिखने में बहुत होनहार थी। हाईस्कूल व इंटर में फर्स्ट डिवीजन अंक छात्रा ने हासिल किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें