फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेगम अख्तर की याद में गूंजेंगी गजलें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। बेगम अख्तर की गजल गायकी की विरासत को याद करने के लिए भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को याद-ए-बेगम अख्तर कार्यक्रम होगा। इसमें पद्मश्री से सम्मानित गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर के कलामंडपम सभागार में होगा। विश्वविद्यालय की बेगम अख्तर पीठ की ओर से उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में गजल और सुगम संगीत की परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। पद्मभूषण बेगम अख्तर ने अपनी गायकी से गजल, ठुमरी और दादरा को खास पहचान दिलाई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, संगीत साधक और कला प्रेमी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें