फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 21 हजार दीपों से जगमग हुए घाट

Tue, 23 Jan 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/डलमऊ। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पतित पावनी गंगा घाट डलमऊ, गोकना सहित अन्य घाटों पर दीपावली मनी। डलमऊ के पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला घाट समेत 16 घाट 21 हजार दीपों से जगमग हुए। यह नजारा अद्भुत रहा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह व अधिकारियों ने गंगा आरती की। गंगा मैया व जय श्री राम के नारों से माहौल गुंजायमान रहा। इससे स्नान घाटों का मनोरम दृश्य लोगों को प्रभावित कर रहा था। दीपोत्सव और गंगा पूजा कार्यक्रम में हजारों भक्त शामिल हुए।
डीएम हर्षिता माथुर, एसपी अभिषेक अग्रवाल, एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, सीडीओ पूजा यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रिजेश दत्त गौड आदि मौजूद रहे। इसी तरह ऊंचाहार के गोकना, सरेनी क्षेत्र के रालपुर व गेगासो गंगाघाट पर भी दीये जलाए गए।
विज्ञापन


घर व मंदिर झालरों से जगमगाए
जिले में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पर्व को हर किसी ने दीपावली की तरह मनाया। घरों को झालरों और दीपों से सजाया गया। मंदिरों, शिवालयों में भी दीपक जलाकर भक्तों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। सरकारी कार्यालयों व संस्थाओं को भी झालरों से सजाया गया।

दीपावली की तरह हुई आतिशबाजी
जिले में शहर से लेकर गांव तक दीपावली की तरह आतिशबाजी हुई। घरों में पकवान बनाए गए। खासकर बच्चों ने पर्व का खूब मजा लिया। घरों में पूजन अर्चन के साथ प्रसाद भी बांटा गया। अयोध्या में हुए अलौकिक कार्यक्रम का लोगों ने टीवी पर सजीव प्रसारण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें