फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंकाें में लंबित पत्रावलियों का जल्द कराएं निस्तारण

Wed, 31 Jul 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार देर शाम विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों में लंबित पत्रावलियों की डीएम ने समीक्षा की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं पत्रावलियों का विशेष तौर पर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बैंकों में लंबित सीसीएल की समीक्षा की। इसमें इंडियन बैंक कटरा, गिलौला, मल्हीपुर, दयाली, सिरसिया, संग्रामगंज, आर्यावर्त बैंक लालपुर प्रहलादा, लक्ष्मणनगर, जयचन्दपुर कटघरा, पांडेय पुरवा, इमलिया करनपुर, मल्हीपुर, गुलरा, लक्ष्मनपुर बाजार, हरदत्त नगर गिरंट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इकौना व भारतीय स्टेट बैंक इकौना में सबसे अधिक पत्रावलियां लंबित मिलीं। इसपर डीएम ने बैंक प्रबंधकों को सभी पत्रावलियों का 15 दिन के अंदर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिला सदस्यों की पत्रावलियों को विशेष तौर पर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान अनुपस्थित शाखा प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगने के लिए एलडीएम व क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावर्त बैंक को निर्देशित किया। जिन बैंकों द्वारा स्वयं सहायता समूहों की पत्रावलियां अस्वीकृत की गई हैं, उन्हें चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिण्। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, एलडीएम सुभाष चंद्र मित्रा, उपायुक्त स्वत: रोजगार राजीव कुमार, डीडीएजी सुरेंद्र कुमार चौधरी, डीएचओ दिनेश चौधरी, उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें