माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। राजधानी के चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों में सामान्य मरीजों की बढ़ती मुश्किलों को कम करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कदम बढ़ाया है । आई एम ए के डॉक्टर टेलीफोन पर मरीजों को परामर्श देंगे। आई एम ए लखनऊ द्वारा कोरोना जागरूकता हेल्प लाइन जारी किया गया कोरोना संक्रमण के प्रसार को आगे रोकने के लिए सरकार द्वारा लॉक डाउन घोषित किया गया गया है । आम लोगों के मन मे उत्पन्न घबराहट और आशंकाओं को दूर करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) लखनऊ से जुड़े डॉक्टर्स ने एक टीम तैयार की है, जिसमे 6 डॉक्टर्स ने अपना मोबाइल नंबर दिया है। सबेरे 8 बजे से रात के 8 बजे तक यहां फोन करके परामर्श लिया जा सकता है। इसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ सचिव डॉ जे डी रावत (9415003709) डॉ अनंत शील चौधरी (9044425380) डॉ शास्वत सक्सेना (9935979501) डॉ नईम अहमद शेख(9616633000) , डॉ प्रांजल अग्रवाल (9415023972), डॉ पी के गुप्ता (9415541789) डॉ मनीश टंडन(9452299581), डॉ वारिजा सेठ(9936528929) शामिल हैं।