फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोरोना संक्रमितों की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

Sat, 08 Apr 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शासन से गाइड लाइन जारी हो गई है। कोरोना संक्रमित होने वाले मरीजों में स्टेन का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के आदेश दिए गए हैं। जिले में सर्दी, जुकाम, खांसी व सांस लेने की समस्या वाले लोगों की जांच भी कराई जाएगी। कोविड कमांड को सक्रिय करने के साथ ही रैपिड रिस्पांस टीमें भी सक्रिय कर दी गई हैं। गांवों में निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना के निपटने के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। गाइडलाइन आने के बाद निगरानी समितियों को लक्षण युक्त लोगों को मेडिकल किट देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं। वेंटिलेटर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सभी सीएचसी और पीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना की जांच बढ़ाए जाएंगे। भीड़भाड़ में लोगोंं को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए जागरूक करने के साथ ही मास्क लगाने की सलाह दी जाएगी। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें