फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गांवों को रोजगार की राह दिखाएंगे जनएआई कैफे

विज्ञापन
कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम में बोलते वक्ता और मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। अब गांवों के युवा, महिलाएं और किसान भी अपनी भाषा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से रोजगार, कारोबार और सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में अगले 12 महीनों के भीतर 25 जनएआई कैफे खोले जाएंगे। बुधवार को संकल्प भारत-2026 में आविष्कार फाउंडेशन, हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन और जनएआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ। परिवर्तन चौक स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने इस पर अपनी-अपनी राय भी रखी। बताया गया कि इन कैफे में प्रशिक्षित स्थानीय ऑपरेटर और जनएआई एंबेसडर लोगों को रोजगार, बाजार तलाशने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और नए व्यावसायिक विचार विकसित करने में मदद करेंगे। जिलों का चयन स्थानीय जरूरतों के आधार पर चरणबद्ध तरीके से होगा। साथ ही जनएआई बहुभाषी तकनीक उपलब्ध कराएगी, जबकि हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन एंबेसडरों की भर्ती और प्रशिक्षण करेगा। आविष्कार फाउंडेशन अपने युवा उद्यमिता कार्यक्रम से छात्रों को जोड़ेगा। यह कार्यक्रम अब तक 1,000 स्कूल-कॉलेजों के 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच चुका है। वर्ष 2030 तक 10 लाख विद्यार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इस दौरान आविष्कार फाउंडेशन की सीईओ लिसा रोड्रिक्स, जनएआई के सह-संस्थापक विश्वेश पाई और हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी मदन पडकी ने इसे आर्थिक सशक्तीकरण की पहल बताया। तीनों संस्थाएं कैफे के स्थान, साझेदारियों, प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव और परिणामों के आकलन का साझा रोडमैप तैयार करेंगी।

कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम में बोलते वक्ता और मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें