फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सबकी उम्मीदों को पूरा करने वाला है आम बजट

Wed, 24 Jul 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मोदी सरकार 3.0 के आम बजट ने जिले के हर वर्ग को प्रभावित किया। सभी ने इसकी खूबियों की सराहना की। कुछ लोगों ने इस बजट को रोजगार मुहैया कराने वाला बताया तो वहीं किसान व उद्यमियों में भी काफी उम्मीदें जगीं। आम आदमी के जरूरत के सामान सस्ते होने से मध्यम वर्गीय परिवारों में भी खुशी है।
विज्ञापन


वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जैसे ही सदन में अपने कार्यकाल का सातवां व मोदी सरकार का 11वां बजट पढ़ना शुरू किया तो आम लोगों ने जो उम्मीदें लगाई थीं उसकी पूर्ति होती दिखी। व्यवसायी निशांत जायसवाल ने बताया कि बजट सभी को राहत देने वाला है। नए स्टार्टअप लगाने वाले लोगों को मुद्रा लोन के तहत मिलने वाला ऋण 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने से काफी राहत मिलेगी। लोग आसानी से अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।
शिक्षिका वंदना विस्वास ने कहा कि टैक्स में तीन लाख तक की छूट पर कम आय वाले लोगों को राहत मिलेगी। वहीं तीन से सात लाख पर पांच प्रतिशत व सात से 10 लाख तक की आय पर 10 प्रतिशत तक टैक्स से काफी सहूलियत मिलेगी। गृहणी आराधना त्रिवेदी ने कहा कि इस बजट से महंगाई दर में कमी आए तो हमारे लिए उपयोगी होगा। क्योंकि मौजूदा समय में महंगाई ने परेशान किया हुआ है।
विज्ञापन

कलकलवा के किसान बालकराम ने कहा कि जलवायु अनुकूल उच्च पैदावार वाली 32 कृषि और बागवानी में 109 किस्मों को बढ़ावा देने की घोषणा से किसानों को अधिक पैदावार का लाभ मिलेगा। युवा संजीत पासवान ने कहा कि इस बजट से युवाओं को काफी उम्मीदें थीं। यदि जिले में कोई फैक्टरी की स्थापना हो जाए तो युवाओं को रोजगार मिल सके। हालांकि नौकरियों की घोषणा से उम्मीद जगी है कि युवा वर्ग को नौकरी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें