उप मुख्यमंत्री को सम्मानित करते डॉ. डॉ. चिन्मय पंड्या।
लखनऊ। हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति व युवा आइकान डॉ. चिन्मय पंड्या ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। डॉ. चिन्मय पंड्या ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति में नैतिक और आध्यात्मिक चेतना के जागरण के लिए जन-जन को जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा, समाज में आध्यात्मिक मूल्यों के विकास के लिए गायत्री परिवार सक्रिय है। गायत्री परिवार की संस्थापिका मां भगवती देवी शर्मा की जन्माशताब्दी वर्ष (2026) के तहत अखिल विश्व गायत्री परिवार के देश भर में ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है। डॉ चिन्मय पंड्या अमेठी में चल रहे चार दिवसीय राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से शहर आए थे।