गोसाईंगंज। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर मरखापुर निवासी गुड़िया उर्फ इरम को ससुरालवालों ने प्रताड़ित किया। 25 सितंबर को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उनके तीन बच्चों को भी छीन लिया। उन्होंने गोसाईंगंज थाने में पति अलियामऊ निवासी वाजिद अली, सास अफसर जहां और जेठानी सरोज जहां के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गुड़िया का निकाह 12 साल पहले हुआ था।