फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फोन पर दिया तीन तलाक, किया बेघर

Fri, 19 May 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज की रहने वाली आयस बानो को पति ने फोन पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। खीरों थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो बृहस्पतिवार को पीड़िता अपनी बेटियों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची और एसपी आलोक प्रियदर्शी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि पति की इस हरकत से वह बेटियों के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही है। उसका निकाह खीरों थाना क्षेत्र के निहस्था निवासी जावेद के साथ हुआ था। पति ने तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया है। उसका आरोप है कि पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। उसके पांच बच्चे हैं। न्याय के लिए वह दर-दर भटक रही है। स्थानीय पुलिस सुन नहीं रही है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें