लखनऊ। छावनी परिषद में आरए माध्यमिक विद्यालय तोपखाना के सभागार में केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग की ओर से सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। छावनी सार्वजनिक चिकित्सालय के डॉक्टरों, नर्सिंग, पैरा मेडिकल स्टाफ व छावनी परिषद कार्यालय के स्टाफ को जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा, सही समय पर सीपीआर देकर हार्ट अटैक के 30 से 40 प्रतिशत मरीजों की जान बचाई जा सकती है।