लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम पद पर गौरव अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह रक्षा मंत्रालय में मुख्य सतर्कता अधिकारी थे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गौरव अग्रवाल 1993 बैच के भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा अफसर के रूप में रेल सेवा में शामिल हुए। पहली पोस्टिंग पूर्व रेलवे में सहायक यांत्रिक इंजीनियर पद पर हुई। उन्होंने मंडल यांत्रिक इंजीनियर, कारखाना प्रबंधक जमालपुर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर मालदा सहित रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, रेलवे बोर्ड में निदेशक (यांत्रिक) पद पर भी सेवा दे चुके हैं। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंसों में रेलवे को लेकर वक्तव्य देते रहे हैं।