शहर की विभूूतियाें को गौहर-ए-हिंद सम्मान।
लखनऊ। सामाजिक संस्था सलाम लखनऊ की ओर से रविवार को आयोजित गौहर-ए-हिंद सम्मान समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी ने डॉ. सिफातुज जेहरा जैदी की नई किताब ''उर्दू के चंद मोहतबर चिराग'' का विमोचन भी किया। अंबर फाउंडेशन के चेयरमैन वफा अब्बास, मदरसा-ए-इरफानिया के प्रबंधक कारी इंतियाज अहमद, तबला वादक आलोक कुमार पांडे, वरिष्ठ नाटककार अनिल मिश्रा गुरुजी, उर्दू साहित्यकार डॉ. सलीम अहमद, पूर्व पुलिस ऑफिसर एवं शायर मोहम्मद अली साहिल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शायर मोहम्मद राफे जामी, मोहम्मद साद, मो. शहाबुद्दीन को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मौलाना सुफियान निजामी, अंबर फाउंडेशन के चेयरमैन वफा अब्बास, आमिर मुख्तार और लाइक अहमद मौजूद रहे।
शहर की विभूूतियाें को गौहर-ए-हिंद सम्मान।