फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहीद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

विज्ञापन
शहीद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट विधानसभा मंडल-3 में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दोनों नेताओं ने नाका हिंडोला चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई भी की। प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र की रक्षा के लिए शहीदों का जीवन प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शहीदों की प्रतिमाओं की स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। आनंद द्विवेदी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण करने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें