फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गैंगस्टर की 3.70 लाख की कार जब्त

Thu, 09 Oct 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गैंगस्टर की कार जब्त करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी और पारा पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर अजय यादव उर्फ रिंकू निवासी कंधरापुर आजमगढ़ की स्विफ्ट डिजायर कार को उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया। वाहन की कीमत 3 गैग्स लाख 70 हजार रुपये बताई गई है। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक 17 जून को पारा थाना में गैंगस्टर एक्ट के तहत अजय यादव समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक काकोरी कर रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वाहन अपराध से अर्जित धन से खरीदा था, जिसकी आय का कोई वैध स्रोत नहीं मिला। इस पर कोर्ट ने वाद संख्या एक जनवरी पर 6 अक्टूबर 2025 को वाहन कुर्क करने का आदेश पारित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें