अंबेडकरनगर के अहिरौली थाने में छह मार्केटिँग इंस्पेक्टरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। ये सभी खाद्य एवं विपणन विभाग के हैं।
जिन पर मामला दर्ज हुआ है उनमें से दो अंबेडकरनगर में ही अन्य अलग-अलग जिलों में तैनात हैं।
मामले के विरोध में विभाग के मंडल स्तरीय कर्मचारी हड़ताल पर हैं, ऐसे में खरीद व वितरण का कार्य पूरी तरह ठप है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को कर्मचारी प्रदेश व्यापी हड़ताल पर जाएंगे।