फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सवा घंटे खड़ी रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस

Sat, 23 Dec 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या रूट की गंगा सतलुज एक्सप्रेस को सवा घंटे तक शहर के रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जबकि पंजाब मेल रूपामऊ में 20 मिनट तो कानपुर स्पेशल ऊंचाहार में आधे घंटे रुकी रही। शुक्रवार को कई ट्रेनें आसपास के जिलों में रोकी गईं। ट्रेनों की रफ्तार ने भी लेटलतीफी बढ़ाई। इसकी प्रमुख वजह ट्रैफिक ब्लॉक और कोहरा रहा।
विज्ञापन


धनबाद से फिरोजपुर कैंट जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस का संचालन अयोध्या रूट से होता है, लेकिन मार्ग परिवर्तन के कारण इसे प्रतापगढ़-रायबरेली रूट से चलाया जा रहा है। यह ट्रेन दोपहर 12.32 बजे शहर के रेलवे स्टेशन पहुंची और दोपहर 1.48 बजे रवाना हुई। इस दरम्यान करीब सवा घंटे यह गाड़ी प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही।
इसकी वजह से हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल को रूपामऊ स्टेशन पर 20 मिनट तक रोका, जबकि इस ट्रेन का रूपामऊ में ठहराव नहीं है। गंगा सतलुज एक्सप्रेस के जाने के बाद पंजाब मेल 45 मिनट देरी से शहर के रेलवे स्टेशन पहुंची। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल पौन घंटे देर से पहुंची, जिसे शहर के रेलवे स्टेशन पर 25 मिनट रोका गया, जिससे लेटलतीफी एक घंटे से ज्यादा हो गई।
विज्ञापन

ऊंचाहार स्टेशन पर रायबरेली-कानपुर स्पेशल को आधे घंटे और प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस को 20 मिनट रोका गया। गंगा गोमती एक्सप्रेस शहर के रेलवे स्टेशन पर पौन घंटे से ज्यादा देर से आई। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सवा घंटे और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल एक घंटे विलंब से आई। इन दोनों ट्रेनों को लखनऊ से बछरावां के बीच रोका गया, जिससे लेटलतीफी बढ़ी।
सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 35 मिनट देरी से रायबरेली आई, जो लक्ष्मणपुर में 53 मिनट और ऊंचाहार में सवा घंटे लेट पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन का कहना है कि लखनऊ के आसपास ट्रैफिक ब्लॉक होने से ट्रेनें रोकी गईं। कोहरे की वजह से भी रफ्तार धीमी होने से ट्रेनें लेट आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें