मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि गंगा नदी समाज को जोड़ती है। भेदभाव को मिटाने वाली यह नदी किसानों के लिए खुशहाली लाती है और बगैर भेदभाव के सभी की सेवा करती है।
इसलिए गंगा को समाजवादी विचारधारा की नदी कहा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने यह बात गुरुवार को अपने आवास पर स्वामी कैलाशानंद से भेंट के दौरान कही।
उन्होंने कहा गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सभी लोगों को मिल-जुलकर इसे पवित्र बनाना होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।
ऐसे अखिलेश के बयान को मोदी राजनीतिक नजरिये से भी देखा जा रहा है।