फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंगा में आज लाखों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

Mon, 27 Nov 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 27 गंगा घाटों पर सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ेगा। इन घाटों पर आठ से दस लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। विगत वर्षाें की तरह सबसे ज्यादा भीड़ डलमऊ के घाटों पर होगी।
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए सोमवार शाम से ही रायबरेली के साथ अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी व अन्य जनपदों से लोग डलमऊ के घाटों पर पहुंचने लगे। परिवार संग आए लोग घाट के किनारे पूजन-कीर्तन कर रहे हैं। डलमऊ के कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
गंगा आरती के साथ रविवार शाम डलमऊ प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेला, महोत्सव और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। डलमऊ के वीआईपी घाट पर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, डीएम हर्षिता माथुर व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने विधिविधान के साथ गंगा आरती करके मेले का शुभारंभ किया। इसके साथ प्रदर्शनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने गंगा मइया के जयकारे लगाए। राज्यमंत्री और अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाॅलों का जायजा लिया। इस मौके पर सीडीओ पूजा यादव, एडीएम पूजा मिश्रा, एसडीएम अभिषेक वर्मा, ईओ आरती श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेशदत्त गौड़, स्वामी देवेंद्रानंद गिरि आधि मौजूद रहे।
उधर, ऊंचाहार में गोकना के छह घाटों और सरेनी के गेगासो मेंं चार घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान करने जुटने लगे। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक डलमऊ में करीब पांच लाख और ऊंचाहार व सरेनी में डेढ़-डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। सोमवार शाम से ही गंगा घाटों पर आस्था का जमघट लगने लगा। डलमऊ के पक्का घाट, रानी शिवाला के साथ अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ से रौनक बढ़ गई है।

मेले में सज कईं तरह-तरह की दुकानें
डलमऊ के कार्तिक पूर्णिमा मेले में सैकड़ों दुकानें सज गई हैं। खिलौने, कपड़ों व घरेलू सामान की दुकानों पर खरीदारों की सोमवार से ही भीड़ लगने लगी। मेला परिसर में तरह-तरह के झूले भी लगाए गए हैं। गंगा स्नान करने पहुंचने वाले लोग झूलों का आनंद ले सकेंगे। चाट, जलेबी के साथ अन्य खानपान की दुकानें भी लोगों को लुभा रही हैं। मेले में बहुत से लोग बैलगाड़ी से पहुंचे हैं। ऐसे लोगों ने घटों के किनारे डेरा डालने के साथ सोमवार को चूल्हे पर भोजन पकाया।

पुलिस बल तैनात, अराजकतत्वों पर रहेगी नजर
डलमऊ में कई दिन चलने वाले बड़े मेले में भारी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। निगरानी की लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मनचलों पर नजर रखने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है। एएसपी नवीन कुमार सिंह ने रविवार सुबह डलमऊ कार्तिक पूर्णिमा मेले में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा का ध्यान रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें